0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेंद्रगढ़ । मनेंद्रगढ़ के जेल विजिटर व संयुक्त सचिव अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी संभागीय महामंत्री राजेश दुबे की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है ।
ज्ञात हो कि पूर्व में जेल विजिटर एवं संयुक्त सचिव अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी कांग्रेस पार्टी के रीति व नीतियों के तहत चल कर सदा पार्टी के प्रति समर्पित रहकर कार्य किया है जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के सुदृढ़ करने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव पद पर नवाजा है साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता डॉक्टर देवा देवांगन ने अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी को उन्हें जल्द कार्यभार ग्रहण कर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नीति और सिद्धांतों का अनुसरण एवं मार्गदर्शन के अनुसार कार्य करने की बात कही है । इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आशा की है कि कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धांत उद्देश्य न्याय ,राष्ट्रीय ,एकता को बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहकर सहयोग देंगे । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ देवा देवांगन ने उक्त पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ,महामंत्री प्रशासन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रवि घोष प्रभारी महामंत्री संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चंद्रशेखर शुक्ला जी , अध्यक्ष संचार विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सुशील शुक्ला जी को भी प्रेषित की है। अधिवक्ता श्री तिवारी को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कोरिया जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामना देकर प्रसन्नता व्यक्त की है ।
