भरे गैस सिलेंडर से गैस चोरी, आरोपी मौके से फरार

 

भाटापारा। राज लक्ष्मी गैस एजेंसी से उपभोक्ताओ को भरा गैस सिलेंडर डिलवरी करने निकली वाहन से गैस चोरी करते देखे गए आरोपी। सामाजिक कार्यकर्ताओं की नजर लगते ही मौके से फरार हो गए। खाद्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुँचकर वाहन और उसमें भरे खाली और भरे सिलेंडर को जब्त कर आगे की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित कर दिया है। खाद्य विभाग द्वारा बताया गया है कि पाइप यंत्र के द्वारा गैस की चोरी की जा रही थी। मामले में और आगे जांच की जाएगी। इस मामले में सूत्रों की माने तो गैस कम होने की शिकायतें लगातार मौखिक रूप से होते रही है लेकिन हर बार मामला सबूत के अभाव में ठंडे बस्ते में चला जाता रहा है। ऐसा बताया जाता है कि भरे सिलेंडर से एक 2 किलो गैस को कम करके खाली सिलेंडर में भर दिया जाता रहा है ऐसे कई सिलेंडरों से गैस एक-दो किलो निकालकर एक नया गैस सिलेंडर पूरा भर के बेचने का काम होता था।
उपरोक्त सम्बन्ध में मिली जानकारी अनुसार राज लक्ष्मी गैस एजेंसी से लगभग 21 एच पी कम्पनी का भरा सिलेंडरों को होम डिलवरी करने के नाम पर निकली वाहन क्रमांक सीजी 10 ए डी 5180 को गुरुवार की दोपहर में नगरपालिका के पीछे सड़क किनारे पर उक्त वाहन के भरे सिलेंडर से गैस निकालते कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं की नजर पडने पर इसकी सूचना खाद्य विभाग के अधिकारियो को दी।खाद्य विभाग के अधिकारियो के वहा पहुँचने के पूर्व ही वाहन को लावारिश हालत में छोड़ कर वाहन चालक फरार हो गए।खाद्य विभाग के अधिकारियो ने मौके से वाहन क्रमांक सीजी 10 ए डी 5180 को और वाहन में रखे 16 नग भरे और 5 नग खाली सिलेंडर को जब्त कर लिया है। खाद्य अधिकारियो ने बताया कि इस पूरे मामले में द्रवित पैट्रोलियम गैस(वितरण और प्रदाय आदेश 2000) के तहत कार्यवाही करते हुए पूरे मामले में जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित कर दिया है।वही बताया जाता है कि उपभोक्ताओ के द्वारा पूर्व में भी एलपीजी सिलेंडरों से कम मात्रा में गैस मिलने की शिकायत मौखिक रूप से उपभोक्ताओं के द्वारा खाद्य विभाग से समय समय पर की जाती रही है, लेकिन शिकायत कर्ताओ की शिकायत पर खाद्य विभाग नजर रखे हुए था, लोगो ने कलेक्टर से इस पूरे मामले में गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध भी कार्यवाही करने की मांग की है। खाद्य निरीक्षक लक्ष्मण कश्यप अमित शुक्ला एवं द्रोण कामले ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंच कर कार्यवाही को अंजाम दिया है। खाद्य निरीक्षक लक्ष्मण कश्यप ने बताया कि राज लक्ष्मी गैस एजेंसी की अन्य शिकायतें भी लगातार विभाग को मिलती रही है इस पर भी आगे कार्यवाही की जाएगी।