भाटापारा। रोजगार सहायक संघ इन दिनों हड़ताल पर है। अपनी मांगों को लेकर रोजगार सहायक संघ ने छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा तथा उनसे सरकार तक बात पहुंचा कर उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करा कर पूरी करवाने की मांग रखी। इस दौरान रोजगार सहायक संघ ने छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल को रोजगार सहायक संघ की परेशानियों से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार कोविड-19 कॉल के दौरान भी रोजगार सहायक संघ के लोगों ने निडरता पूर्वक सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए पूरा कार्य किया। संघ की ओर से बताया गया कि वह लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं कि उनका भी नियमितीकरण किया जाए परंतु सरकार के द्वारा अभी तक इस विषय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने रोजगार सहायक संघ को समुचित सहयोग देने की बात की और कहा कि वह इस संदर्भ में पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंह देव तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर इस विषय पर जरूर चर्चा करेंगे।
