हनुमान जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा जगह जगह होंगें धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड व भंडारे

भाटापारा। धर्मनगरी भाटापारा में हनुमान जयंती मनाने हेतु विभिन्न देवालयों, मंदिरों व प्रतिष्ठानों में नगर की धार्मिक संस्थाओं द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है नगर के प्रमुख मार्गो में धर्म ध्वजा लगा स्वागत द्वार बनाए गए है ।
संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ समिति के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुली मंदिर स्टेशन रोड से प्रातः ७ बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर कृषि उपज मंडी स्थित मंडीश्वर महादेव मंदिर तक जाएगी वहां पूजा आरती के पश्चात अग्रोहा ट्रेडर्स में सुंदरकांड का पाठ व भंडारे की व्यवस्था रखी गई है ।

पंचमुखी हनुमान सुंदरकांड पाठ समिति के तत्वाधान में रात्रि ७ बजे से निर्माणाधीन राणी सती दादी मंदिर नवलधाम में १३१ जोड़ों द्वारा संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ व भंडारे का अद्भुत आयोजन रखा गया है वहीं संजय,नेहरू वार्ड स्थित प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर में जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या आयोजित है दूसरे दिन सुबह पूजा अनुष्ठान सुंदर काण्ड पाठ व सवामनी के भोग के साथ विशाल भंडारा तदुप्रांत दोपहर में सखी परिखर द्वारा भजन व रात्रि में हनुमान चालीसा पाठ समिति द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा । पटपर वार्ड स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है हाईस्कूल के सामने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विशेष श्रृंगार, सुंदर काण्ड पाठ व भंडारा होगा ।
परशुराम वार्ड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है जयंती के दिन कथा की पूर्णाहुति व शाम को भंडारा होगा ।स्टेट बैंक के पीछे हनुमान मंदिर से शाम को शोभा यात्रा निकाली जाती है व प्रसाद वितरण किया जाता है महारानी चौक स्थित हनुमान मंदिर,बस स्टैंड हनुमान मंदिर,मातादेवालय मंदिर,पटपर नाका स्थित हनुमान जयंती,रावण भांठा पानी टंकी के पास हनुमान मंदिर,पंचायती मंदिर सहित नगर के सभी छोटे बड़े मंदिरों में जयंती महोत्सव को लेकर विशेष तैयारी की गई है ।
वही नगर की श्याम मित्र मंडल द्वारा दोपहर सिमगा में सुंदरकांड पाठ व रात्रि में बेमेतरा में विशाल भजन संध्या आयोजित है ।
बाइक रैली भी निकाली जाएगी
हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह 7:00 बजे कुली हनुमान मंदिर से भगवान हनुमान की भव्य शोभा यात्रा एवम 4 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। हनुमान जयंती के पावन पर्व के अवसर पर भाटापारा धर्म नगरी में भगवान हनुमान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी 16 तारीख दिन शनिवार प्रातः 7:00 बजे स्टेशन रोड कुली हनुमान मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर गोविंद चौक, सदर बाजार ,सती मंदिर बस स्टैंड चौक होते हुए, मंडी प्रांगण में यात्रा का समापन होगा। तत्पश्चात अग्रोहा राइस मील में सुंदरकांड पाठ कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वही संध्या 4 बजे कुली हनुमान मंदिर से बाइक रैली निकाली जाएगी।यात्रा के दौरान सभी जगह जगह जल पान की व्यवस्था की जाएगी।यात्रा के साथ नगर की भजन मंडलीय भगवान राम हनुमान के भजन गाकर यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।