मनेंद्रगढ़ आंध्र समाज द्वारा रामनवमी धूमधाम से मनाया गया

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेन्द्रगढ़। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनेंद्रगढ़ आंध्र समाज द्वारा रामनवमी धूमधाम से मनाया गया । ज्ञात हो कि मनेन्द्रगढ़ के आंध्र समाज द्वारा 57 वर्षों से राम नवमी की पूजन उत्सव मनाया जा रहा है। उसी कार्यक्रम में इस वर्ष भी राम नवमी के अवसर पर रामनवमी पूजन उत्सव बड़ी श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। गौरतलब है कि आंध्र समाज प्रतिवर्ष पूजन हेतु आंध्र प्रदेश से पंडित आया करते हैं ।

आंध्र समाज, मनेन्द्रगढ़ द्वारा रेलवे मनोरंजन गृह में आयोजित रामनवमी पूजन के अवसर पर समाज के अध्यक्ष टी.विजय गोपाल राव ने जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन तीन दिन चलता है। जिसमें पहले दिन मंडप, दूसरे दिन रामसीता कल्याणम् यानी विवाह संपन्न होता है और तीसरे दिन भगवान श्री राम का विधिवत राज्याभिषेक होता है और शाम को विसर्जन किया जाता है।
श्री राव ने बताया कि इस आयोजन में सभी समाज के लोग उपस्थित रहते हैं और सहभागी भी होते हैं। कार्यक्रम के तीसरे दिन राज्याभिषेक के अवसर अन्नदान यानी भंडारा का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी समुदाय के लोग पहुंच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण भी करते हैं।