दैमार में भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम में मनी, मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा- समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा 

 

पाटन। पाटन तहसील एवं अरसनारा परिक्षेत्र के ग्राम दैमार में भक्त माता कर्मा की 10006 वी जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओ. एस. डी . आशीष वर्मा ने कहा कि ये मेरा गांव है। गांव में मैं हमेशा सेवक के रूप में काम किया। किसी भी चीज की आवश्यकता होगी तो मैं समाज के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आप लोग मुझे आदेश करें माता कर्मा सर्वजनों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ग्राम दैमार के अध्यक्ष सालिकराम साहू के भवन निर्माण एवं विकास की मांग पर मुख्यमंत्री से निवेदन कर पूरा कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुये तहसील साहू समाज के अध्यक्ष दिनेश साहू ने 16 एवं 17 अप्रेल को ग्राम तेलीगुण्डरा मे आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह मे बढ-चढकर भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं जिलाप्रतिनिधि गंगादीन साहू  एवं उपाध्यक्ष डा. गुलाब सिह साहू ने मा कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती पूणिमा वर्मा, रामनारायण साहू, खेमलाल साहू,महासचिव हरीशंकर साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती सरिता साहू, महेन्द्र साहू ,कौशल बनपेला, बलराम साहू, सोहन साहू, भोजराज साहू, नंदकुमार साहू, रेखराम साहू, डेरहा साहू, जगनू साहू, जवाहर साहू, ललिता साहू, गुनीराम साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। समारोह में मुगेली मोहभट्ठा की माँ कर्मा की जीवनी पर आकर्षक झाकी का ग्रामवासियों और उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन स्थानीय अध्यक्ष सालिकराम साहू ने किया।