नेशनल सबजूनियर कुराश चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने जीते 3 पदक

 

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के कुराश खिलाड़ियों ने अपने उच्चतम खेल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड ( धनबाद) में 27 से 29 मार्च तक चल रही सबजूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में छतीसगढ के 3 खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किये।  पदक विजेता खिलाड़ियों में अखिलेश राय अंडर 12, 40 + किलो ग्राम भार वर्ग रजत पदक, भूमिका डोंडे अंडर 14, -36 किलो ग्राम भार वर्ग कांस्य पदक। वहीं, सेजल साहू ने +44 किलो में रजत पदक अपने नाम किया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुराश महासंघ एवम झारखंड कुराश एसोसिएशन के सयुक्त तत्वाधान में किया गया। विजेता खिलाड़ियों को भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर,  भारतीय कुराश महासंघ के महासचिव रवि वर्मा, भारतीय कुराश महासंघ के टेक्निकल चेयरमैन राहुल व्यास, छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन सचिव आदित्य सिंह,छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन टेक्निकल चैयरमैन बैजनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन सदस्य आशीष यादव, कोच ओमप्रकाश मिश्रा और वर्षा मिरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।