0 31 मार्च से केंद्र सरकार ने कोरोना से संबंधित सभी प्रकार के प्रतिबंधों को समाप्त करने का निर्णय लिया है
भाटापारा। रेलवे प्रशासन ने दैनिक रेल यात्रियो की सुध लेते हुए मासिक सीजन टिकट एमएसटी की सुविधा जरूर प्रारम्भ कर दी है लेकिन एमएसटी धारियों के लिए कोरोना कॉल से बंद हुई रायपुर बिलासपुर के मध्य 3 लोकल ट्रेनों को पुनः चालू करने की मांग अब एक बार पुनः तेज हो गई है।अंचल के रेल यात्रियो ने इस संबंध में सांसद सुनील सोनी से भी इस दिशा में पहल करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ 31 मार्च से केंद्र सरकार ने भी करो ना को लेकर लगाई गई सभी प्रकार की पाबंदियों को हटाने का निर्णय ले लिया है केवल सोशल डिस्टेंसिंग और मात्र का उपयोग करने की बाध्यता रहेगी।
रेल विभाग के द्वारा आज 23 जनवरी से लोकल ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है इस सुविधा के प्रारंभ होने से रेल यात्रियों में जरूर हर्ष है। लेकिन एमएसटी धारियों को सिर्फ लोकल ट्रेन में ही सफर करने की पात्रता दी हैं जिसको लेकर यात्रियो में थोडी नाराजगी भी देखी गई है।यात्रियो का मानना है कि मासिक टिकट धारी जरूर लोकल ट्रेन में सफर कर सकता हैं लेकिन समय की बाध्यता को ध्यान में रखते हुए रेल्वें प्रशासन को अब कोरोना कॉल से बंद हुई बिलासपुर रायपुर के मध्य की 3 महत्वपूर्ण लोकल को चालू करना बहुत ही ज्यादा निहायत जरूरी हो गया है ताकि एमएसटी का फायदा रेल यात्री उठा कर समय पर अपने घर आफिस गंतव्य को पहुँच सके। कोरोना काल मे बिलासपुर से रायपुर के बीच चलने वाली दो लोकल ट्रेन तथा रायपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली एक लोकल ट्रेन बंद है जिसे पुनः शुरू किए जाने की मांग रेल यात्रियों ने की।
यात्रियो ने बताया कि प्रातः 10 बजे के आसपास बिलासपुर से रवाना होकर रायपुर जाने वाली लोकल ट्रेन जो लगभग 11 बजकर 20 मिनट को भाटापारा आती थी और 13 बजे के करीब रायपुर पहुँचती थी,वो लोकल बन्द है।वही दूसरी लोकल ट्रेन जो बिलासपुर से शाम लगभग पौने 5 बजे बिलासपुर से छूट कर शाम में ही साढ़े 5 बजे भाटापारा पहुंचा करती थी और रायपुर लगभग शाम 7:00 बजे के आसपास पहुंचा करती थी इस लोकल ट्रेन में सबसे अधिक यात्री एमएसटी धारक यात्रा करते रहे हैं ये लोकल ट्रेन भी बन्द हैं। इसके अतिरिक्त रायपुर से बिलासपुर के बीच भी एक लोकल ट्रेन बंद है जो रायपुर से शाम के लगभग 6:10 के आसपास छुटा करती थी और भाटापारा लगभग 7:20 पर पहुंचा करती थी वह भी बंद है इन तीनों लोकल ट्रेनों को यथा शीघ्र प्रारंभ करने की मांग रेल यात्रियों ने की है। इसके पूर्व सांसद सुनील सोनी से भी लोकल ट्रेन प्रारंभ करने की मांग की जा चुकी है उन्होंने भी इस पर यथाशीघ्र पहल करने की बात कही थी। लोकल ट्रेनों के प्रारंभ होने से सभी छोटे स्टेशन के यात्रियों को इसका लाभ होगा जिसमें दाधापारा चकरभाठा बिल्हा दगोरी निपनिया भाटापारा हथबंद तिल्दा बैकुंठ सिलयारी मांढर उरकुरा के यात्रियों को उक्त तीनों लोकल ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।
एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी से यात्रा की अनुमति नहीं
एक्सप्रेस ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट वालों को बैठने की अनुमति नहीं है वे केवल पैसेंजर या लोकल ट्रेनों में ही यात्रा कर सकते हैं एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा की अनुमति नहीं होने से बिलासपुर भाटापारा तिल्दा सहित अन्य नगरों के लोगों को राजधानी आने जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए बहुत ज्यादा अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ रही है। एक्सप्रेस ट्रेनों को लेकर रेल विभाग का तर्क यह है कि इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाएगा पर सवाल यहां पर यह उठता है कि लोकल ट्रेनों में एमएसटी सुविधा लागू करने से उसमें कैसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो जाएगा। एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी सुविधा यथाशीघ्र प्रारंभ करने की मांग यात्रियों ने की है।
