
भाटापारा। आयोग सदस्य गणेश ध्रुव ने क्रमशः राज्य सरकार की योजनाओं की विभागवार जानकारियां लेते अंतिम व्यक्ति सहित अनुसूचित जनजाति व अन्य सभी वर्गों तक पहुचाने और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण गौठान योजना,किसान न्याय योजना,रोजगार गारंटी योजना,आवास योजनाओं ,पेंशन योजनाओं,भूमिहीन लोगो की जानकारिया लेते,नगर पालिका क्षेत्र बढ़ते अवैध कालोनियों व शासन की योजनाओं पर भेदभाव की मिली शिकायतो पर CMO पर नाराजगी व्यक्त की ।
आदिवासी बाहुल्य ग्राम बकुलाही के प्रतिनिधि मंडल में समीक्षा बैठक के दौरान सैकड़ो एकड़ चारागाह भूमि को विधि विरुद्ध 02 गैर आदिवासी बाहरी लोगों के नाम रजिस्ट्री होने की दस्तावेजी शिकायत पर आयोग सदस्य ध्रुव ने मौके पर SDM. तहसीलदार,नायब तहसीलदार को निर्देशित किया । वही बिना जानकारी के अनुपस्थित कुछ विभागीय प्रमुखों पर SDM नाराजगी व्यक्त कर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने आयोग सदस्य ध्रुव को आश्वस्त किया ।
इसके पूर्व क्षेत्र के आदिवासी समाज पदाधिकारियों व कांग्रेसजनों ने स्थानीय विश्राम गृह में सौजन्य भेंट कर अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रो में राज्य सरकार की योजनाओं में समाज के लोगो की भागीदारी से सम्बंधित जानकारी दी। इस दौरान छ.ग. किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमर मंडावी,आदिवासी समाज प्रमुख,पूर्व अध्यक्ष बसंत भृगु,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत बाजपेयी प्रदेश महामंत्री (पि.वर्ग)चंदू साहू,न.पा.उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा,पार्षद समीर ध्रुव,विवेक यदु,राजा तिवारी,मोहन निषाद,मनमोहन कुर्रे,आदिल चनेजा,अजय यादव,पवन यदु, सहित ग्रामीण व शहर कांग्रेस जन उपस्थित थे.
अनु.जनजाति आयोग भाटापारा अनुविभाग की समीक्षा बैठक गणेश सिंह ध्रुव की अध्यक्षता व एसडीएम लवीना पांडेय व विभागीय प्रमुखों की उपस्थिति में हुई सम्पन्न
