0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेंद्रगढ़। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी सेवाभावी संस्था लीनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान महादान के संकल्प को दोहराते हुए ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया। इस दौरान 2400 ml ब्लड डोनेट किया लीनेस क्लब के इस मानवीय जीवन बचाने हेतु किए गए कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि लीनेस क्लब का यह बहुत अच्छा प्रयास है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। लीनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण की अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है। हम किसी का जीवन बचाएं इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। हमारी यह सेवा यात्रा लगातार चलती रहेंगी। लीनेस अध्यक्ष ने समस्त जनों से विनम्र अपील की है कि हमें रक्तदान हेतु स्वेच्छा से आगे आना चाहिए। हम किसी का जीवन बचाएं इससे बेहतर सेवा का और कोई कार्य नहीं होगा। आज के इस ब्लड डोनेशन कैंप मे लिनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण की सिमरन अरोड़ा, श्वेता पोद्दार, प्रीति जायसवाल, शगुफ्ता बक्स, वर्षा अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल ने रक्तदान कर सेवा की मिसाल स्थापित की। डॉ विकास पोद्दार ने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती एवं इसलिए हर किसी को स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए। अनीता फरमानिया ने कहा क्लब का रक्तदान का उद्देश्य यह है कि किसी को भी की जरूरत होने पर तत्काल उपलब्ध हो जाए। शगुफ्ता बक्श ने कहा कि रक्तदान जैसा पुनीत कार्य और कोई भी नहीं है। लीनेस अध्यक्ष ने डॉ विकास पोद्दार एवं उनकी टीम का दिए गए सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। लीनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण के ब्लड डोनेशन कैंप में उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया गया। इस शिविर में लीनेस क्लब की सविता अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, दविंदर कौर, मधु गायकवाड, इंदु सैनी, कमलेश अरोड़ा, आशा गोयल आदि उपस्थित रहे।
