0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ शतरंज संघ की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला टीम ने भी दिल्ली में आयोजित सिविल सर्विसेज नेशनल शतरंज स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पूर्व में इन्होंने गोल्ड मैडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया था। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अनंत शुभकामनाएं एवं अनेकानेक बधाई।
यह उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र से सुश्री किरण अग्रवाल छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने खेल कौशल के कारण पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। कोरिया जिला शतरंज संघ के सचिव संतोष कुमार जैन नेशनल आर्बिटर मनेंद्रगढ़ ने टीम को बधाई देते हुए, कहां कि पुराने सरगुजा जिले का क्षेत्रफल केरल प्रांत से भी अधिक था वर्तमान समय में 4 जिलों में यह विभाजित हो गया है। इस वनांचल/कोयलांचल मैं शतरंज की असीम संभावनाएं हैं. कुछ सीमित मात्रा में बालक तो खेल रहे हैं परंतु इस अंचल में बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है यहां पर ऐसी विलक्षण प्रतिभा आएं हैं जिनको सहयोग दिया जाए प्रोत्साहित किया जाए तो विश्व पटल पर इस अंचल का नाम निश्चित रूप से स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. सरगुजा चेस जोन डेवलपमेंट कमेटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव आदरणीय विनोद राठी जी लगातार निरंतर अविरल हम लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि इस संपूर्ण जिले में शतरंज की गतिविधियां संचालित हो ,चेस इन स्कूल के माध्यम से बच्चों को शतरंज का प्रशिक्षण , प्रदान किया जाए बालक बालिकाओं को शतरंज की प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित होने हेतु प्रोत्साहित किया जाए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने हेतु जिला स्तर पर तथा ब्लॉक स्तर पर निरंतर शतरंज की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। इस क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से विनम्र अनुरोध है कि आप लोग अपना अपना सहयोग एवं आशीर्वाद मनेंद्रगढ़ सत्र अनशन को प्रदान करें ताकि एक सकारात्मक और रचनात्मक वातावरण में खेल गतिविधियों का कुशलता पूर्वक संचालन संपन्न हो सके।
