मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृत किसान के बेटे से की बात: मुआवजा संबंधी मामले की अपर मुख्य सचिव से कराएंगे जांच

रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मृत किसान स्व सियाराम पटेल के बेटे से फोन पर बात कर दुःख व्यक्त किया , साथ ही उन्होंने मुआवजा सम्बंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए ।श्री बघेल ने कहा कि वे इस दुःख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी ।