अरुण बंटी छाबड़ा का सम्मान

भाटापारा। गौरव का पल रायपुर शहर स्थित सयाजी होटल में 7 मार्च को नारी शक्ति को सलाम का कार्यकम आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाशाली महिला एवं विशेष सहयोग के रूप उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरुषों का सम्मान हुआ। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाटापारा नगर के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अरुण बंटी छाबड़ा का भी सम्मान किया गया । इस मौके पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसइयां उईके द्बारा अरुण बंटी छाबड़ा द्बारा किये गए समाजिक एवं उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की गई । इस अवसर पर संसदीय सचिव विधायक विकास उपाध्याय, INH के एडिटर इन चीफ़ डॉ हिमांशु द्विवेदी एवं कार्यक्रम के आयोजक अनिल जोतसिघानी , सयाजी होटल के प्रमुख आयुष चंदेल उपस्थित रहे। अरुण बंटी छाबड़ा को सम्मान प्राप्त होने पर नितिन भंसाली, हरपाल सिंह भामरा, रश्मीत खुराना, सुधीर मिश्रा, अजय कांत शुक्ला, राजकुमार माल, आलोक मोदी, देवेंद्र भृगु, कैलाश बालानी, तंजीवं अरोरा, दिनेश सोनी, इकबाल अहमद, अजय गुप्ता, सूरज शर्मा, गुलशन वर्मा, राजा टुटेजा, देवेंद्र सचदेव, कन्हैया सेठी, विक्की सलूजा, सुशील छाबड़ा, राज कुमार छाबड़ा आदि ने शुभकामनाएं व बधाई दी है।