जामगांव (आर) में हुई कांग्रेस की बैठक, प्रभारी नवाज़ खान ने कहा- डिजिटल सदस्यता अभियान का लक्ष्य कांग्रेस को प्रत्येक बूथ में मजबूत करने के साथ युवाओं और नए सदस्यों को जोड़ना है 

पाटन। पाटन विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वावधान में जामगांव आर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की आवश्यक बैठक सपन्न हुई। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय डिजिटल कांग्रेस सदस्यता अभियान के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। इस डिजिटल महाअभियान से नए लोगो को व सभी को कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से सभी वर्ग को, युवाओं, किसान, मजदूर, महिलाओं, को घर घर जाकर जोड़ने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में पाटन विधानसभा प्रभारी नवाज खान अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव, एवं कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी गण व क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवं कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण सम्मिलित हुए।  साथ ही इस अवसर पर जामगांव आर क्षेत्र के ग्राम गाड़ाडीह के बीजेपी नेता सुनील यदु, विकास यदु, जामगांव आर निवासी कृष्णा साहू, व अन्य लोगों को व नव प्रवेशित कांग्रेसजनों को गांधी गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से जुड़ने पर कांग्रेस सन्गठन में स्वागत किया गया।

डिजिटल सदस्यता महा अभियान की बैठक को राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, सदस्यता अभियान प्रभारी दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, देव कुमार निषाद सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, उमाकान्त चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, रूपचन्द साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। साथ ही विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी के संगठन के मजबूती के लिए चर्चा एवं डिजिटल सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने की अपील की गई।

पाटन विधानसभा प्रभारी नवाज खान ने बैठक में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत कांग्रेस को प्रत्येक बूथ में मजबूत करने और खासकर युवाओं और नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर ही ब्लाक में पहली बार डिजिटल सदस्यता अभियान का बैठक आयोजित की गई। इस अभियान को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वर्तमान का दौर इंटरनेट सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। मेनुअल सदस्यता अभियान के मुकाबले में डिजिटल सदस्यता अभियान पेपरलेस होने से राहत भरा भी है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल का देश में चर्चा का विषय बना हुआ है व उनकी कार्यक्षमता को उत्कृष्ठ स्थान मिला है। जिनके कारण उनको देश में नम्बर वन सीएम के रूप में स्थान मिला है । हम सबको मिलकर  मुख्यमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाना है। पार्टी को और भी मजबूती के साथ एकजुट करना है और संगठन को सही तरीके से आगे ले जाना है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि ‘हमारा कांग्रेस पार्टी का इतिहास शहादत त्याग और समर्पण का रहा है। अगर बीजेपी या किसी अन्य संगठन के अन्याय और असमानता के खिलाफ सफल होना है तो हमे जमीनी स्तर पर एक व्यापक आंदोलन खड़ा करना होगा। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है पार्टी में अनुशासन एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर कार्य करने की तभी हम अपनी कांग्रेस पार्टी के सत्य, अहिंसा के विचारधारा को आगे बढ़ा सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवाज खान अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग एवं प्रभारी पाटन विधानसभा क्षेत्र, ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सदस्यता का अभियान प्रभारी दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, देव कुमार निषाद सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, रूपचन्द साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, उमाकान्त चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, एवं विशेष रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विश्वासपात्र, पाटन विधानसभा प्रभारी श्री नवाज खान जी सम्मिलित हुए साथ ही नवनियुक्त मध्य दक्षिण पाटन क्षेत्र जोन प्रभारी सोहन जोशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेतन चंद्राकर, मध्य दक्षिण पाटन के सेक्टर प्रभारी, हुला राम वर्मा, योगेश्वर वर्मा, मनीष वर्मा, तेजराम सिन्हा, रमन टिकरिहा, कौशल चन्द्राकर, भूपेंद्र छोटू बघेल, देवेश चन्द्राकर, वेद प्रकाश साहू, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे साथ ही नवनियुक्त दक्षिण जोन के सेक्टर प्रभारियों में प्यारेलाल भारदीय, पवन डहरे, कपूर राम साहू, यादव राम सेन, नीलकंठ यादव, रिखी राम नारंग, भोज रघुवंशी, पोखन साहू, किशोर चंद्राकर, यादव राम सेन, साथ ही इस बीच ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार नवरंगे, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष चंदहास साहू, ब्लॉक महामंत्री नीलकंठ शुक्ला, विष्णु चंद्राकर सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, राजेश सिंह ठाकुर सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, कांग्रेस नेता चेतन चन्द्राकर, दुर्योधन चन्द्राकर, दिनेश चन्द्राकर मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, ब्लॉक कांग्रेस सचिव धनंजय वर्मा, देवन कुमार साहू, राजाराम गहिरवार, उमेश वर्मा, रूपचंद देवांगन, रिगेश्वर कुमार सिंहा, रोहित साहू, भानु प्रताप वर्मा, खोमेश् वर्मा, रेवा साहू, अमित अग्रवाल, सुमित विश्वकर्मा, भूपेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस अशोक मरढिया, युवा नेता लुल्ली चन्द्राकर, आदित्य चन्द्राकर, ताम्रध्वज वर्मा, भविष्य जैन, जोहन साहू, ब्लॉक कांग्रेस सचिव ढालसिंग धनकर, नारायण निषाद, भूषण साहू, केदारनाथ चंद्राकर, अश्वनी साहू, हेमनाथ साहू, नाथूराम बारले, माता राम ठाकुर , चंद्रशेखर (लुल्ली) प्यारे टंडन, दुकालूराम निषाद, धनराज साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, सूरीकांत बन्छोर, एवंत वर्मा, भूपेश बन्छोर, नितीश बन्छोर, टीकेश्वर यादव, दिनेश कुमार, तुकाराम निषाद, रोहित साहू, एनएसयूआई नेता बाबा चन्द्राकर, उमाशंकर निर्मलकर, आयुष टिकरिहा, प्रेम प्रकाश पांडे, ऋषभ चंद्राकर, पोषण साहू, युवा नेता डेविड चंद्राकर, सौरभ वर्मा, राजा चंद्राकर, दुष्यंत साहू, राजा देशमुख, युवराज निर्मलकर, छात्र नेता युवराज साहू, तिलक साहू, विजय साहू, मनीष सिन्हा, नंद किशोर साहू, इगेश्वर साहू, लिलेश कुमार, दीपक कुमार, कुलदीप साहू, रॉबिन साहू, द्रोण, विकाश, भानु ठाकुर, गजेंद्र कुमार, सूर्यकांत, लालाराम, डोमेशकुमार, साहिल, अंकित, हर्ष, मनीष कुमार, अमित विश्वकर्मा, मोनू मानिकपुरी चन्द्रशेखर देवांगन, एमन साहू, एवम् अन्य कांग्रेस जन व सभी सेक्टर प्रभारी गण व स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।