जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जींस, टीशर्ट और चश्मा लगाकर दौड़ाई बाइक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूं तो आपने कई अंदाज देखे होंगे. लेकिन राजधानी रायपुर में बीते सोमवार को सीएम बघेल एक अलग ही रंग में नजर आए. वह कुर्ता पायजामा में नहीं, बल्कि जींस टीशर्ट और बाइकिंग जैकेट पहने दिख रहे हैं. इतना ही नहीं सीएम बघेल ने इस दौरान बाइक राइडिंग भी की. ऐसे में उनका यह अंदाज लोग देखते ही रह गए. बाइक राइडिंग करते हुए सीएम बघेल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उनका कूल कुल नजर आ रहा है.
दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 5 और 6 मार्च को बूढ़ा तालाब में ‘नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप’ का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आयोजन का प्रमोशन किया. इस दौरान उन्होंने चैंपियनशिप के पोस्टर का विमोचन करते हुए बाइक राइडिंग का आनंद भी लिया.
 दिखा ऐसा अंदाज
बाइक राइडिंग करते हुए सीएम भूपेश बघेल का यह अंदाज देखते ही बन रहा था. क्योंकि मुख्यमंत्री बाइक राइडर की तरह कूल अंदाज में दिख रहे थे, सीएम ने जींस, टीशर्ट, जैकेट और चश्मा लगाकर बाइक राइडिंग की. मुख्यमंत्री ने जमकर बाइक राइडिंग का करते हुए चैंपियनशिप में देश भर से बाइकर्स को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है.

गौरतलब है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन करवाया जा रहा है. रायपुर के बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में एम.आर.एफ नेशनल सुपर क्रास बाइक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन 5 और 6 मार्च को होगा.  इस आयोजन में देशभर के कई बाइकर्स शामिल होंगे. सीएम बघेल ने वीडियो के जरिए इस आयोजन का प्रमोशन किया है.