डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, माँ-बेटे की मौत

​​​​​​​ दुर्ग। आज सुबह 8:00 बजे के करीब डबरा पारा तिराहा के पास फोर लेन रोड पर डंपर की टक्कर से खुर्सीपार में मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों स्कूटी से ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे। तभी सामने से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है।

डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, माँ और बेटे की सड़क दुर्घटना में मौ
जानकारी के मुताबिक पुरैना के डाक बंगला निवासी शशिकला मिश्रा (59 वर्ष) अपने बेटे अश्वनी मिश्रा (30 वर्ष) को काम पर छोड़ने के लिए सुबह करीब 8 बजे दुपहिया वाहन क्रमांक सीजी 11 ए एम 2952 से ट्रांसपोर्ट नगर जा रही थीं। डबरापारा तिराहे पर सामने से आ रहे डंपर क्रमांक सीजी 12 सी 0817 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद दुपहिया वाहन डंपर में फंसकर घिसटती चली गई। हादसा होते देख लोगों ने शोर मचाया तो चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक पहुंची मां-बेटे दोनों दम तोड़ चुके थे। उनके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और ऑटो से दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित अस्पताल भिजवा दिया। अश्वनी एक प्राइवेट कंपनी में हेल्पर का काम करता था। पूर्व में एक दुर्घटना में उसके पैर में चोट आई थी। जिसके कारण वह आंशिक रूप से विकलांग हो गया था। इसी वजह से प्रतिदिन उसकी मां काम पर थोड़ा करती थी।