जनपद पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव का सम्मेलन आगामी तिथि तक टला


भाटापारा। जनपद पंचायत में बुधवार को होने वाला अविश्वास प्रस्ताव का सम्मेलन पीठासीन अधिकारी के अस्वस्थ होने की वजह से आगामी तिथि तक टल गया है।इस सम्मेलन की तैयारी जनपद पंचायत में पूरी हो गई थी। अगली तिथि बाद में जारी होगी। इस आशय का पत्र जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रप्रकाश पात्रे ने 2 मार्च दिन बुधवार को जारी किया ।
जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 2 मार्च बुधवार को होने वाला विशेष सम्मेलन पीठासीन अधिकारी के अचानक अस्वस्थ होने के बाद उनके स्वास्थ गत कारणों का ध्यान रखते हुए इस सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है जिसकी सूचना जनपद पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा कर संबंधितों के मोबाइल पर प्रेषित कर दी गई है।जनपद पंचायत के सीईओ चंदप्रकाश पात्रे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर आज होने वाले विशेष सम्मेलन की पूरी तैयारी कर ली गई थी।प्रशासनिक दृश्टिकोण से सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त कर कार्यलय को बेरिकेटेड कर दिया गया था ताकि इस सम्मेलन में सिर्फ सदस्य के अलावा किसी का भी अनाधिकृत प्रवेश ना हो सके।
बहरहाल जनपद पंचायत का विशेष सम्मेलन स्थगित होने के बाद दोनों ही पक्षों को अब और इंतजार नई तारीख तक करना होगा।विदित हो कि 25 सदस्यों वाली कांग्रेस समर्थित जनपद में अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस समर्थित 16 सदस्यों सहित 19 सदस्यों ने अविश्वास का आवेदन लगाया था।आवेदन लगने और हस्ताक्षर मिलान होने के बाद सभी 19 सदस्य अज्ञातवास में चले गए थे और होने वाले सम्मेलन में भाग लेने सभी एक स्थान पर उपस्थित भी हो गए ताकि सभी सामुहिक रूप से एक साथ जनपद पंचायत के सम्मेलन में शामिल हो सके।लेकिन पीठासीन अधिकारी के अस्वस्थ होने के कारण सम्मेलन को आगामी तिथि तक टाल दिया गया।

Leave a Reply