नई दिल्ली। यूक्रेन–रूस की लड़ाई लगातार भीषण होते जा रही है। जानकारी के अनुसार आम नागरिक भी निशाना बन रहे हैं। खारकीव से भारत के लिए बुरी खबर आई है, जहां गोलीबारी एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे छात्र के परिवार के संपर्क में हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।मृतक छात्र का नाम शेखरप्पा ज्ञानगौदर था । वह कर्नाटक का रहने वाला था।
रूस-यूक्रेन जंग में एक भारतीय छात्र की मौत, कर्नाटक का रहने वाला था छात्र
