भाटापारा। अपने चार दिवसीय भाटापारा प्रवास पूर्ण होने के पश्चात पूरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज शुक्रवार की शाम माहेष्वरी भवन से रायपुर के लिए प्रस्थान किये।इस दौरान उनके रवानगी के समय काफी तादाद में धर्मप्रेमी महिला पुरुष युवा और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
15 फरवरी को भाटापारा पहुचे स्वामी शंकराचार्य ने 16 फरवरी को हजारों की तादाद में माहेष्वरी मिल में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने अपनी सहभागिता को पूरी क्षमता के साथ उपयोग करने सभी धर्म प्रेमी लोगो का आह्वान किया। वही दोपहर में पादुका दर्शन और संगोष्टी का आयोजन में उपस्थित लोगों के द्वारा पूछे गए सभी सवालों का बखूबी जवाब भी दिया।तीनो दिन चले इस संगोष्टी में महिलाओं ने भी राष्ट्र और धर्म के प्रति अपने मन मे उठ रहे सवालों को शंकराचार्य जी के समक्ष बड़ी तन्मयता के साथ रखा जिसका बखूबी समाधान उन्होंने किया।गुरुवार की शाम को श्री शंकराचार्य ने स्कूली छात्र छात्राओं की संगोस्ति को संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए सभी सवालों का मुस्कुराहट के साथ जवाब दिया,वही उन्होंने कुछ अच्छे सवालों के लिए बच्चो को शाबाशी भी दी।
श्री शंकराचार्य के नगर में उपस्थित रहने और उनके द्वारा दीक्षा दिये जाने की अल्प सूचना के बाद लगभग 3 सौ लोगों ने श्री शंकराचार्य जी से दीक्षा लेकर उनके शिष्य बने।सभी दीक्षा ग्रहण करने वालो को अदित्यवाहिनी के राषटीय अध्यक्ष प्रेमचंद झा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए गुरु के शब्दों और उनके आदेश को अपने जीवन मे उतारने का आह्वान किया।अपने चार दिवसीय प्रवास में यहाँ पहुँचे श्री शंकराचार्य ने अपने कृपापात्र शिष्य निकेश जी ब्रह्मचारी के दादा पिता के निवास पहुँच कर परिजनों को आशीर्वाद दिया।इसके अलावा बोहरा मुस्लिम समाज के जायज भाई के निवास पर भी पांच मिनट तक रुके।शुक्रवार की शाम रायपुर प्रस्थान करते समय वे श्री सत्यनारायण मन्दिर में भी गए उसके पश्चात कम्मू सोनी ने भी रास्ते मे गुरुवर का आशीर्वाद लिया।वहा से श्री शंकराचार्य ने शासस्त अकादमी पहुँच कर वहा 5 मिनट का समय बिताया और सभी बच्चो को आशीर्वाद दिए।इसके पश्चात वे सीधे विजय शर्मा के निवास पर उनकी प्रतीक्षा देख रहे उनके परिजनों के आग्रह को स्वीकारते हुए उनके निवास पर भी रुके जहाँ विजय के मम्मी पापा सहित परिजनों ने उनकी आरती उतारकर उनका आशीर्वाद भी लिया,इसके पश्चात वे यहाँ से सीधे तुलसी गांव होते हुए रायपुर के लिए रवाना हो गए।अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल, टीआई महेश धुव ने भी श्री शकराचार्य का आशीर्वाद लिया।
चार दिवसीय भाटापारा प्रवास के बाद पुरी शंकराचार्य रायपुर के लिए हुए रवाना
