शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

भाटापारा। पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला द्वारा जिले में महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों में ततपरतापूर्वक आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 05 नवंबर को प्रार्थी ने इसकी नाबालिग पुत्री को विधि पूर्ण संरक्षण से भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 485/ 2021 धारा 363,366,भादवि एवं 17,18 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया! प्रकरण की विवेचना दौरान गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी वासुदेव पाल एवं विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 08.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था! प्रकरण की पीड़िता एवं मुख्य अभियुक्त की पता तलाश हेतु तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी पडवार के नेतृत्व में टीम तैयार कर उदयपुर राजस्थान भेजा गया था पीड़िता को अभियुक्त गुलाब सिंह पनवार उर्फ रणवीर पिता दलपत सिंह पनवार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सिवेरा थाना सिरोही राजस्थान के कब्जे से सकुशल बरामद कर पीड़िता एवं अभियुक्त को थाना भाटापारा ग्रामीण लाया गया पीड़िता ने अपने कथन में आरोपी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण में धारा 376 भादवी 04,06 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जा कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय रिमांड हेतु भेजा गया !

Leave a Reply