अवैध शराब पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश

भाटापारा। जनपद पंचायत के सदस्य चंद्र प्रकाश साहू ने कहां है कि पूरे क्षेत्र में जमकर अवैध रूप से शराब बिक रही है । जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है साहू ने आगे कहा है कि विकास खण्ड भाटापारा के ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। खासबात यह कि क्षेत्र में कई जगहों पर कच्ची शराब भी बनाई जा रही है। इसकी जानकारी पुलिस और आबकारी के अफसरों को हैं। अवैध शराब को लेकर पुलिस थाना में भी कई बार शिकायत किया जा चुका है। इसके बाद भी शराब माफिया के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते शराब माफिया खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शासन को हर माह लाखों रुपए राजस्व की हानि हो रही है। जनपद सदस्य चन्द्र प्रकाश साहू ने बताया कि गाँव के चौक चौराहे, घर पहुँच , सहित अन्य जगह अवैध शराब का व्यापार दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है।
शराब माफिया दिन दहाड़े जगह-जगह अवैध शराब खुलेआम बेच रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस एवं आबकारी विभाग अफसर हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं। गाँवों में अवैध शराब बिकने को लेकर क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रशासन को अवगत कराया हैं । इसके बाद भी शराब माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। खासबात यह कि अवैध शराब कोचियो को गाँव में पहुँचा कर दिया जा रहा है। जिसकी वजह से दिन पर दिन शराब पीने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।

अवैध शराब पर अंकुश को लेकर पुलिस गंभीर नहीं: एक तरफ सभी समाज शराब पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। जिससे लोग नशा से मुक्ति पा सकें। दूसरी ओर गाँव में घर पहुँच अवैध शराब मिल रही है। जिसकी वजह से लोग शराब लत को छोड़ नहीं पा रहे हैं।

Leave a Reply