विधायक शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर वार्षिक संधारण मद से विधानसभा क्षेत्र के 06 सड़को के लिए मिली 194.92लाख की स्वीकृति

भाटापारा। उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़,भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा के अथक प्रयास व अनुशंसा से भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदेरी-नवगांव-कामता- ओटगन- औरेठी मार्ग 03 किलोमीटर के लिए 44.64 लाख,पौसरी-ओटगन मार्ग 01.80 किलोमीटर के लिए 26.78 लाख, ढेकुना-तरपोंगा-मार्ग 02.00 किलोमीटर के लिए 29.76 लाख,बिटकुली-पसीद मार्ग 03.00 किलोमीटर के लिए 44.64 लाख, दतरेंगी-देवरी मार्ग 1.80 किलोमीटर के लिए 26.78 लाख,एवं बम्हनीडीह से गणेशपुर पहुच मार्ग 02.00 किलोमीटर के लिए 22.32 लाख की स्वीकृति 11.11.2021 को दी गई है. उक्त सड़को का निर्माण लोक निर्माण विभाग के वार्षिक संधारण मद से डामर नवीनीकरण, मजबूती करणकार्य किया जाएगा..
विधायक भाटापारा की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ रोड़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी है और शीघ्र ही इसका कार्य प्रारंभ करने हेतु लोक निर्माण विभाग को आदेशित किया है..
विधायक शर्मा ने बताया कि इन सभी मार्गों के निर्माण से आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ साथ अन्य सभी यात्रा करने वालो को आने जाने में आसानी होगी एवं आवागमन भी सुगम बनेगा। सड़कों के क्षेत्र में विधायक शिवरतन शर्मा ने काफी प्रयास किया और उनके प्रयास के फलस्वरूप ही भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में काफी सड़कों का कायाकल्प हो गया है।

Leave a Reply