मॉडर्न इंग्लिश स्कूल भाटापारा में बाल दिवस मना

भाटापारा। 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के साथ चाचा नेहरू का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को कक्षा अनुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद विद्यार्थियों ने इस बाल दिवस उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। विद्यार्थियों के मनोरंजन व ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।इसमें कक्षा नर्सरी से हिमेश कवंर प्रथम,लेख राज वर्मा व्दितीय, एलकेजी से गीतिका साहू प्रथम और ख्याति शर्मा द्वितीय, गुलशन कुमार साहू तृतीय, यूकेजी से टिकेंद्र साहू प्रथम,लक्षिका पुरोहित द्वितीय, चेष्टा यादव तृतीय, कक्षा पहली से दिगेश लहरे प्रथम, श्रेयांश केसरवानी द्वितीय, रश्मि सोनवानी तृतीय, कक्षा दूसरी से विनीता चक्रधारी प्रथम, योगेश साहू द्वितीय, साधना साहू तृतीय, कक्षा तीसरी से दिनेश साहू प्रथम, तपस्या वैष्णव द्वितीय, आराध्या अग्रवाल तृतीय ,कक्षा चौथी से आदित्य वर्मा प्रथम ,उजाला तिवारी द्वितीय, खनक जैन तृतीय ,कक्षा पांचवी से यंशु कुमार साहू प्रथम, गरिमा साहू द्वितीय, समर रजक तृतीय, कक्षा छठवीं से हेमा साहू प्रथम, हिमांशु पाल द्वितीय, रिया जोशी तृतीय ,कक्षा सातवीं से हंसिका साहू प्रथम, रागिनी वर्मा प्रथम, डागेंद्र साहू द्वितीय, आर्यन वर्मा द्वितीय, प्रांजल ध्रुव प्रथम, दामिनी साहू द्वितीय, श्वेता मिरी तृतीय स्थान पर रहे। सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर शाला प्राचार्या श्रीमती प्रीति ताम्हणे द्वारा सामान्य ज्ञान के प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे गए और उन्हें पुरस्कृत किया गया ।सभी विद्यार्थियों का इन प्रतियोगिताओं में शत-प्रतिशत भागीदारी रहने से सभी ने इस बाल दिवस का लुफ्त उठाया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। बाल दिवस के उपलक्ष में शाला प्राचार्या ने विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि आपका भविष्य सुनहरे संसार का रचयिता बने। आप अपने परिवार ,स्कूल, गांव, शहर, राज्य और देश का नाम अपने सुकर्मों से रोशन करें। आपके कदम ईश्वर ऐसे पथ पर बढ़ाएं कि हमें सदा गौरव की अनुभूति हो। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply