स्टार रेटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड 20 को नई दिल्ली में, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप भी आमंत्रित


पाटन। केंद्र सरकार द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत  आगामी 20 नवंबर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021, स्टार रेटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ कोविंद करेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय मंत्री सहित 46 नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में देशभर के नगर निगम के महापौरों और नगर-पालिका तथा नगर पंचायत के अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। इसी कड़ी में पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप भी आमंत्रित हैं। श्री कश्यप इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply