राजनांदगांव। आज स्थानीय पुलिस लाईन के सभागृह में 12 जुलाई 2009 को मानपुर के ग्राम कोरकट्टी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवान वीर जवानों के शहादत पर रक्षित केंद्र राजनांदगांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग रेंज दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे उस समय राजनांदगांव में तैनात थे। बात 12 जुलाई 2009 की है, कि राजनांदगांव के मदनवाड़ा से खबर आई की बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हमला कर दिया है और दो पुलिस जवानों की हत्या कर दी है। उन्होंने तत्काल फोर्सा लेकर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने निकल पड़े। रास्ते में ही थे कि अचानक उनके काफिल में हमला हो गया, चारों ओर से गोलियां चलने लग गयी। इनके चलक को गोली लग गयी और वे बुरी तरह घायल हो गये। एसपी चौबे ने खुद गाड़ी संभाली और घायल को सुरक्षित निकालते हुए इलाज के लिए भेजा फिर हमलावारों को घेरने उनके पीछे निकल गये। उन्होंने घटना को विस्तार से बताते हुए कहा कि गोली बारी के बीच एक धमाका हुआ और श्री चौबे वीर गति को गति प्राप्त हो गये। उनके साथ 29 जवान भी बहादुरी से लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुए। यह हमला छग के सबसे बड़े नक्सली हमले में से एक था। उनके साहसिक कार्यों के लिए 2003 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 2008 में पुलिस अधीक्षक चौबे के नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में बहुत सारे नक्सली गिरफ्तार किये गये साथ ही बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये। इस अभियान ने नक्सलियों के रीढ़ तोड़ कर रख दी थी। हम शहीद विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवानों को नमन करते है। देश के इस वीर सपूत को हम कभी भुल नहीं सकते। श्री सिन्हा ने कहा कि मैं जब छग में ट्रेनिंग में रायपुर में था, उस समय श्री चौबे रायपुर में एडिशनल एसपी थे, तो उनके मार्गदर्शन में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला और वे भले इंसान थे। हर किसी की मदद के लिए आगे रहते थे।
इस अवसर पर आज श्री चौबे सहित 29 जवानों के 11वीं पुण्यतिथि पर समस्त शहीद परिवार के लोग, जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक आये, जिसका हम शुक्रगुजार है। शहीद परिवार के लिए प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है, इनके हर जरूरतों के लिए सरकार हमेशा सजग है।
इस अवसर पर शहीद विनोद कुमार चौबे एवं समस्त 29 जवानों के तैलचित्र पर श्री सिन्हा, उप महानिरीक्षक आईटीबीपी एएनओ एसएचक्यु राजनांदगांव छोटाराम, कलेक्टर टीके वर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल, सीएसपी मणिशंकर चंद्रा, जिले के राजपत्रित अधिकारीगण (पुलिस) एवं वन मंडलाधिकारी भानुप्रताप सिंह, एसडीएम श्री शर्मा, राजगामी के अध्यक्ष विवेक वासनिक, शहर के महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी, पूर्व सांसद मधुसुदन यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, अजीत जैन, पार्षद संतोष पिल्ले, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र व्यास, आलोक शर्मा, अतुल श्रीवास्तव ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शहीद परिवार को शाल, श्रीफल, मोमेंटो भेंट किया गया। तत्पश्चात वृक्षारोपन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कविता वासनिक और इनकी सुपुत्री सुश्री वासनिक, अतुल श्रीवास्तव ने देशभक्ति गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस लाईन के प्रभारी भुपेन्द्र गुप्ता सहित अन्य जवानों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर समस्त थाना प्रभारी एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
इसके पूर्व समस्त पुलिस स्टाफ व जनप्रतिनिधियों ने ने ठाकुर प्यारे लाल चौक में स्थित शहीद विनोद कुमार चौबे के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।