मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों और किसानों को दी गई राशि के चलते बाजार में जबरदस्त रौनक, व्यापारी वर्ग भी खुश

भाटापारा। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की अनेक विकास एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं जैसे गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना आदि के सफल क्रियान्वयन और व्यवस्थापन से आम लोगों , किसान भाइयों तथा मध्यम वर्ग के लोगों के बाजार में खरीददारी करने पहुंचने से रौनक तथा तेजी देखी गई है। विशेषकर कपड़ा, सोना- चांदी ,ऑटोमोबाइल्स तथा कृषि वाहन ट्रैक्टर ,उपकरण, आदि के खरीदी में छत्तीसगढ़ शायद देश का पहला राज्य बन गया है जहां पूरे हिंदुस्तान में आर्थिक मंदी के बावजूद लोगों की क्रय शक्ति बढ़ने की वजह से आम कृषक तथा सामान्य नागरिकों द्वारा इस दीपावली अधिक से अधिक खरीददारी की गई परिणाम स्वरूप बाजार में विशेष चहल-पहल तथा रौनक देखी गई है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों एवं किसानों को दी गई राशि के चलते बाजार में जबरदस्त रौनक रही इससे व्यापारी वर्ग भी खुश है।
हमारे राज्य में बाजार का इस तरह उठना यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार की लगभग सभी योजनाएं धरातल पर सफल और कारगर है,जिससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है । जनहितैषी ऐसी सरकार के फैसले से 95 करोड़ लगभग सराफा बाजार के साथ -साथ इसी तरह से अन्य बाजारों में भी धनतेरस तथा दीपावली के पर्व पर विशेष रौनक तथा चमक देखी जा रही है।

Leave a Reply