धनतेरस का बाजार सजकर तैयार, रौनक की उम्मीद

भाटापारा। आज मंगलवार को धनतेरस के बाजार के लिए पूरा बाजार सज कर तैयार हो गया नगर की सभी सोना चांदी की दुकाने, कपड़ों की दुकान बिजली के सामानों की दुकान इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानें के अतिरिक्त मोबाइल दुकाने पूरी तरीके से धनतेरस के बाजार के लिए सज कर तैयार हो चुकी है सोमवार को बाजार में रौनक बढ़ी थी व्यापारियों को पूरी उम्मीद है कि धनतेरस का बाजार अच्छा रहेगा सदर बाजार और हटरी बाजार सहित रामसत्ता चौक से लेकर जय स्तंभ और सिटी सेंटर मॉल वाली सड़क पर जमकर रौनक रहने की संभावना है इसके लिए पुलिस ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अपना कार्य कर रही है। महामाया ज्वेलरी शॉप के संचालक प्रशांत गुप्ता ने बताया कि धनतेरस को लेकर पूरी तैयारी है और उम्मीद भी है कि धनतेरस को बाजार अच्छा रहेगा। सोमवार को पिछले दो-तीन दिनों के मुकाबले बाजार में अच्छी खासी रौनक रही दुकानों में थोड़ी भीड़ भाड़ भी दिखाई दी सभी प्रकार के दुकानदारों को यह उम्मीद है कि मंगलवार बुधवार को और गुरुवार को बजाज पूरी तरीके से गुलजार रहेगा।
वेतन के बाद रौनक बढ़ी
सरकारी सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर में कार्य करने वाले लोगों को वेतन मिल जाने के बाद ही बाजार में रौनक बढ़ने लगी है उसके पहले तक बाजार थोड़ा सुस्त चल रहा था किंतु वेतन भुगतान होते हैं लोग खरीदारी के लिए बाजार में निकल पड़े हैं उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को धनतेरस के दिन और बुधवार सहित गुरुवार को बाजार में अच्छी रौनक रहेगी।
राजीव गांधी न्याय योजना की राशि बैंकों में जमा
किसानों को मिलने वाली धान की राशि सोमवार को बैंकों में जमा हो गई मंगलवार को किसानों को राशि मिलनी शुरू हो जाएगी इसके लिए बैंकों के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। खबर के अनुसार शाम तक बैंकों में राशि जमा हो चुकी है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भाटापारा के प्रबंधक सुनील एम एस ने कहा कि राशि पहुंचते ही मंगलवार को सुबह बैंक खुलते ही किसानों को उनकी राशि का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि एक ही दिन में अधिक से अधिक किसानों को राशि का भुगतान कर दिया जाए।

Leave a Reply