छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के पूर्व अध्यक्ष श्यामाचरण बघेल का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 2 बार के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दाऊ श्यामाचरण बघेल का बुधवार को सुबह 4 बजे निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। श्री बघेल कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिताजी एवं नरेश बघेल, हरीश बघेल व पालेश्वर बघेल के पिता थे। उनके निधन के समाचार से समाज में शोक की लहर है।
उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गृह ग्राम कुरुदडीह में 12:00 बजे होगा।

Leave a Reply