
पाटन। रानीतराई में पिछले दिनों हुये कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आशीष वर्मा के समक्ष ग्राम चुलगहन की दो जन्मांध बहनें मंदाकिनी रघुवंशी एवमं मेनवासरी रघुवंशी अपने पालकों एवमं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (जामगांव आर) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ अध्ययन के लिये लैपटॉप की आकांक्षा व्यक्त की थीं। आशीष वर्मा ने मंदाकिनी रघुवंशी एवं मेनवासरी रघुवंशी दोनों बहनों को आश्वस्त किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि आप लोगों की माँग मुख्यमंत्री जी तक पहुँचाकर यथाशीघ्र लैपटॉप उपलब्ध करवाने का प्रयास करूंगा। आप लोगों के पढ़ाई के प्रति ललक एवमं उत्साह से मैं बहुत प्रभावित हूँ। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री जी से निवेदन करूँगा कि वे लैपटॉप प्रदान कर आप लोगों के अध्ययन में सहायता करेंगे। आशीष वर्मा ने उज्जवल भविष्य की कल्पना संजोये दोनों बहनों के दृढ़संकल्प को देखते हुए भविष्य में भी यथासंभव सहायता करने की बात कही थीं। दोनों बहन लैपटॉप पाकर बहुत प्रसन्नचित थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री एवमं उनके ओएसडी आशीष वर्मा को धन्यवाद एवमं आभार व्यक्त कर कह रहीं थी, कि भूपेश बघेल और आशीष वर्मा ने हमें माँग के पश्चात शीघ्र ही लैपटॉप प्रदान कर अनुग्रहित किया। हम दोनों बहनें इस उपहार से कृतार्थ हुई। अब हम भी कठोर परिश्रम से सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने के लिये भरपूर प्रयास करेंगे। मंदाकिनी रघुवंशी पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय से एम .ए राजनीति शास्त्र प्रथम वर्ष तथा मेनवासरी रघुवंशी शासकीय दृष्टि बाधित विद्यालय मठपुरैना में कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत हैं।
दोनों रघुवंशी बहनों के साथ पालकों, ग्रामवासियों, ग्राम के सरपंच, पंचगण एवमं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आशीष वर्मा को धन्यवाद एवमं आभार प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी इसीलिए देश के नंबर एक मुख्यमंत्री हैं। राज्य, विधानसभा, शहरों, ग्रामों में विकास की गाथा लिखने के साथ-साथ एक सच्चे अभिभावक की भांति व्यक्तिगत आवश्यकताओं और आकांक्षाओं की मुक्तहस्त पूर्ति भी कर रहें हैं। कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री तथा उनके ओएसडी के पास से निराश नहीं लौटता। मुख्यमंत्री जी की विचारधारा को साकार रूप देने आशीष वर्मा भी तन-मन-धन से समर्पित हैं, जो हम सबके लिए गौरव की बात हैं।
