
,
दुर्ग। ग्राम दादर शराब भट्टी के पास पानी टंकी के नीचे दरमियानी रात
डकैती की योजना बना रहे एक अपचारी बालक सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आधुनिक पिस्टल 7.65 एम.एम. , जिन्दा कारतूस 09 नग , 02 नग खाली कारतूस , दो नग बटनदार चाकू , एक नग कटर जप्त किया गया है। डकैती डालने के लिये उपयोगी सामाग्री रस्सी , मिर्ची पावडर , पिस्टल लाईटर , ब्लैक स्प्रे , लोहे का सब्बल भी बरामद किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में ली गई पत्र वार्ता में बताया कि 17 एवं 18 अक्टूबर की दरमियानी रात स्थानीय सूचना तंत्र के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दादर शराब भट्टी के पास पानी टंकी के नीचे करीबन 4 , 5 व्यक्ति किसी नजदिकी बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिये योजना बना रहें हैं। सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही के लिये पृथक – पृथक तीन टीम गठित करके मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी किया। घेराबंदी कर पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर तलाशी लिया गया। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस , एक स्प्रिंगनुमा बटन चाकू , लोहे का कटर , लोहे का सब्बल एवं मिर्ची पावडर , ब्लैत स्प्रे मिला । आरोपियों द्वारा चरोदा स्थित यूको बैंक में डकैती करने की योजना तैयार करना बताने से आरोपियों का यह कृत्य धारा 399 भादवि 25 , 27 आर्म्स एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया । आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है । भिलाई 03 पुलिस की सूझबूझ एवं तत्परता से कार्यवाही करने से एक बड़ी गंभीर घटना को रोकने में सफलता मिली है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल , सउनि राजेश पाण्डेय , आर . राकेश सिंह , संदीप सिंह , कृष्णा सिंह , विजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही एवं कार्यवाही में जीआरपी चौकी प्रभारी सउनि महेन्द्र पाण्डेय , आर . क्र . 98 विष्णु , आर . 98 बेदूराम जांगड़े के द्वारा तत्परता से सहयोग किया गया ।
आरोपी नितिन उर्फ बंटी डेहरिया, रॉकी और ननका उर्फ अंशु सिंह उर्फ विवेक सिंह, अंकेश ब्राह्मणकर, दंतेश राव उर्फ ऋषि राव एवं एक अपचारी बालक गिरफ्तार किया गया है।
