रायपुर रेलवे स्टेशन में धमाका, सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में डेटोनेटर फटने से धमाका हो गया, जिसमें सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैं‌। सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आपको बता दें कि इसमें एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की टुकड़ी रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर गोला बारूद को शिफ्ट करने का काम कर रही थी, तभी अचानक डेटोनेटर फट गया। CRPF की 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे तभी ग्रेनेड ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया। सीआरपीएफ के एक हवालदार की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सीआरपीएफ के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

Leave a Reply