भाटापारा में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

भाटापारा । शहर में विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को पूरे धूमधाम के साथ रावण भाटा मैदान में मनाया गया। रावण भाटा मैदान में रावण का पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शहर में दशहरा का मुख्य कार्यक्रम हथनी पारा स्थित रावण भाटा मैदान में होता है । इस बार लगभग मात्र 20 फीट ऊंचे बने रावण को रामलीला मंचन के बाद श्री राम के हाथों जलाया गया । शाम करीब 6 बजे 20 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान लोग एक दूसरे को विजयदशमी पर्व की बधाई देते रहे इस दौरान श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रावण भाटा मैदान में श्री राम लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पटाखों से आतिशबाजी होती रही । जिसका लोगों ने आनंद लिया। कोरोना संक्रमण के बावजूद रावण भाटा मैदान में भारी भीड़ दशहरा उत्सव मनाने के लिए एकत्र हुई परंतु इस बार व्यवस्था काफी ज्यादा खराब रही। व्यवस्था को लेकर लोगों ने काफी ज्यादा टीका टिप्पणी की। मैदान के भीतर ठेले खोमचे वालों को दुकाने नहीं लगाने दी गई। लोगों का कहना था कि यदि दुकानों को अंदर लगाने दिया जाता तो व्यवस्था और ज्यादा ठीक रहती है, परंतु बाहर जिस कदर ठेले खोमचे वालों की दुकानें लगी हुई थी उससे व्यवस्था काफी ज्यादा बिगड़ी रही। जहां पर ठेले खोमचे वालों की दुकानें लगी हुई थी वही रास्ता लोगों के आने-जाने का भी था जिसकी वजह से लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे कार्यक्रम में कहीं भी फिजिकल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं हुई और ना ही लोगों को मास्क लगाएं देखा गया । श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के द्वारा हर वर्ष 10 दिनों तक स्थानी पुरानीगंज मैदान में रामलीला का मंचन किया जाता रहा है, परंतु इस वर्ष रामलीला का मंचन नहीं किया गया जो भी नगर में चर्चा का विषय रहा। दशहरा वाले दिन पुराने गंज से राम रावण की अलग-अलग गाड़ियां रावण भाटा के लिए निकली जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रावण भाटा मैदान पहुंचती। रास्ते में जगह-जगह श्री राम रावण की गाड़ियों का स्वागत लोगों के द्वारा किया गया। रावण भाटा मैदान में रामलीला मंडली द्वारा रावण वध की लीला का मंचन किया गया। उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। बाद में भगवान श्री राम जी को कंधे में बिठाकर रावण के पुतले के पास ले जाया गया जहां पर भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध किया। जैसे ही रावण का दहन हुआ वैसे ही लोगों ने अपने आसपास खड़े लोगों को सोनपत्ति देकर विजयादशमी पर्व की बधाई दी । रावण का पुतला धु धु करता हुआ खाक हो गया। इस बार वहां पर सम्मानीय लोगों के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था नहीं की गई थीप जिसकी वजह से विधायक शिवरतन शर्मा छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल को जमीन पर बैठकर रामलीला का मंचन देखना पड़ा। मौके पर उपस्थित विधायक शिवरतन शर्मा ने उपस्थित लोगों को दशहरा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी । छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने भी दशहरा मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित किया और असत्य पर सत्य की विजय पर्व की सभी लोगों को बधाई दी। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply