एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कार्यकारिणी को किया भंग, नई कार्यकारिणी शीघ्र

रायपुर। कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रदेश की विस्तारित कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। हाल ही में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने नीरज पांडे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुमोदन के बाद प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, विश्विद्यालय कार्यकारिणी, महाविद्यालय कार्यकारिणी, विधानसभा कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, मीडिया, सोशल मीडिया, स्कूल यूनिट समेत अन्य विभागों की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का आदेश जारी किया है।

नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किये जाने की संभावना है।

Leave a Reply