भाटापारा। नगर सहित आसपास के पूरे अंचल में नवरात्रि पर महा अष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को सभी देवी मंदिरों में महा अष्टमी का पर्व मनाया गया । अष्टमी पर मंत्रों के जाप से मंदिर परिसर गूंजते रहे ।इस अवसर पर सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही मंदिरों में होम हवन से लेकर कन्या भोज का आयोजन किया गया वही लोगों ने अपने अपने घरों में भी कन्या भोज का आयोजन कराया ।कोरोना संक्रमण काल की वजह से बीते वर्ष किसी भी प्रकार का आयोजन ना होने से लोगों में इस वर्ष काफी उत्साह रहा अष्टमी के दिन दुर्गा पंडालों में भी और दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही ।बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर भक्तों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया मां मावली माता सिंगारपुर में तरेंगा महामाया मंदिर में बड़े माता देवालय मंदिर में शीतला माता मंदिर में सिद्ध बाबा काली माता मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तगण पहुंचकर माता के दर्शन किए मंदिर समितियों के द्वारा भी अष्टमी के अवसर पर माता का विशेष श्रृंगार व पूजन का आयोजन किया गया। प्राया सभी देवी मंदिरों में शाम को अष्टमी का हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात कहीं कहीं उसी दिन रात में तथा कहीं-कहीं दूसरे दिन सुबह में कन्या भोज का आयोजन किया गया। कोविड-19 कॉल को देखते हुए बड़े रूप में ज्यादातर स्थानों पर बड़े रूप में भंडारे का आयोजन नहीं किया गया फिर भी कुछ स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग सभी मंदिर समितियों के द्वारा इस बात की कोशिश की गई कि दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करें।श्री मावली माता प्रबंधन समिति सिंगारपुर,भाटापारा के प्रमुख सदस्योंं के पूरे 9 दिनों तक सेवा भाव केे साथ नवरात्रि पर्व पर कार्य किए गए जिसम प्रमुख रुप से हरनारायण दुबे,सीताराम अग्रवाल,दीनदयाल साहू,संजय अग्रवाल,मुकेश सोनी,किशोर गुप्ता,प्रदीप अग्रवाल,सरोज अग्रवाल के साथ सेवा समिति के सदस्य व स्काउट छात्र व पुलिस बल की उपस्थिति में कोविड नियमानुसार नवरात्र पर्व,हवन पश्चात कन्या भोज का आयोजन हुआ।
भाटापारा सहित अंचल में महाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
