भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में एलुमनी एसोसिएशन के तत्वाधान में सन 1964 से सन 1995 तक के पूर्व विद्यार्थियों का अभूतपूर्व सम्मेलन संपन्न हुआ । सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती निशा शर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय के परिवार के द्वारा कार्यक्रम में आए सभी भूतपूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया ।पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती निशा शर्मा ने महाविद्यालय के विकास क्रम को अपने उद्बोधन में रेखांकित किया गया और बताया गया कि किस प्रकार महाविद्यालय को जनप्रतिनिधियों पुराने विद्यार्थियों और मीडिया के लोगों का सहयोग मिलता रहा है। इस अवसर पर डॉ निशा शर्मा ने महाविद्यालय का विस्तृत प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। उक्त सम्मेलन में वर्तमान विधायक शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक नरेंद्र शर्मा छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल कांग्रेसी नेता रमेश यदु वरिष्ठ अधिवक्ता जी डी मानिकपुरी पत्रकार नंदकिशोर शर्मा , जिला प्रेस क्लब के संरक्षक संतोष अग्रवाल, रामरतन शर्मा दीपक राय मोहन केसरवानी जेएल गंगवानी राजकुमार शर्मा नंदकिशोर अग्रवाल दयाराम वाधवानी राजेंद्र शर्मा हरमिंदर सिंह चावला अजय कुमार शर्मा ताराचंद किंगरानी रवि कांत तिवारी प्रवीण राठी शरद मल रवि गुप्ता श्रीमती संध्या तिवारी अशोक स्वर्णकार संतोष सबलानी आदि विद्यार्थी जो इस कॉलेज से अध्ययन करे थे मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने बीते दिनों की याद ताजा की और महाविद्यालय की मांग पर हाई मास्क लाइट तथा डीजी जनरेटर सेट प्रदान करने की घोषणा की। उपस्थित अन्य लगभग सभी लोगों ने भी कॉलेज के समय के दिनों को याद करते हुए अपनी पुरानी बातें लोगों से साझा की। इसके पूर्व महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ ऋषि राज पांडे ने आमंत्रित पूर्व छात्रों के स्वागत में उदबोधन दिया। उक्त सम्मेलन में पूर्व छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय जीवन के अपने अविस्मरणीय पलों को याद करते हुए अपनी बातें लोगों के बीच साझा की एवं भाव विभोर हुए तथा आयोजन की प्रशंसा करते हुए प्रचार डॉक्टर निशा शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया सम्मेलन में एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए ताजा समिति का गठन किया गया इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मोहन केसरवानी उपाध्यक्ष दीपक राय सचिव नंदकिशोर अग्रवाल कोषाध्यक्ष शरद कुमार मल को चुना गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ जितेंद्र कुमार मिश्रा वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा किया गया ।आयोजन में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गुप्तेश्वर साहू एवं रोहन अग्रवाल की भूमिका सक्रिय रही।
शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन संपन्न
