प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 14 को, पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चंदन यादव और अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल होंगे

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 14 अक्टूबर को राजीव भवन में होगी। पीसीसी संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि गुरूवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अतिआवश्यक बैठक होगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सचिव डाॅ. चंदन यादव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply