भाटापारा। मातृशक्ति के आराधना का पर्व नवरात्र जिसमें माता आराधना की विभिन्न पद्धतियां है,उन्ही मे गरबा और डांडिया भी शामिल है, जिसे कुछ वर्षों से खासी लोकप्रियता प्राप्त हो रही है, तथा जगह जगह गरबा का आयोजन नवरात्र मे अनुपम छटा बिखेरती नजर आती है, विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते समस्त आयोजन स्थगित थे,किन्तु इस वर्ष संक्रमण की कमजोर गति एवं तेजी से सामान्य होते हालत से एक बार फिर जनमानस के बीच उत्साह का संचार होता हुआ नजर आ रहा है, तथा गरबा आयोजनों की धूम दिखाई देनी शुरु हो गयी है, इसी कडी मे भाटापारा मे भी सरयूपारी ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ द्वारा 12 अक्तूबर को भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
नगर भवन में आयोजन
शहर के नगर भवन मे आयोजित किये जाने वाले इस भव्य आयोजन मे शाम 5•30 का समय निर्धारित किया गया है, प्रतियोगिता स्वरुप आयोजित इस आयोजन मे उत्साहवर्धन के लिए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की गयी है, जिसमे भागीदारी निभाने के लिए समाज के बालिकाओं एवं महिलाओं मे खासा उत्साह देखने मे आ रहा है
एसडीएम के मुख्य आतिथ्य में आयोजन
संध्या 5•30से नगर भवन मे आयोजित भव्य गरबा महोत्सव अनुविभागीय अधिकारी लवीना पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य डा निशा शर्मा की अध्यक्षता तथा विशेष अतिथि के रुप मे नरेन्द्र शर्मा संरक्षक सरयू समाज वीरेन्द्र शर्मा मार्गदर्शक सुनील दुबे अध्यक्ष सरयू समाज, आचार्य झम्मन शास्त्री गौरशंकर शर्मा सुशील शर्मा पत्रकार भूपेश धर दीवान मुकेश शर्मा कोमल शर्मा उपस्थित रहेंगे।
महिलाओं की उत्साह पूर्ण भागीदारी
सरयूपारी ब्राम्हण महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव आयोजन को सफल बनाने के लिए महिलाओं की उत्साह पूर्ण भागीदारी नजर आ रही है जिसमें प्रमुख रुप से कविता शर्मा उषा शास्त्री, निशा आनंद शर्मा, भावना शुक्ला, सरिता शर्मा, ममता दीवान, रश्मि तिवारी, रितू तिवारी, रितू पाण्डेय, शालिनी तिवारी अंजली दुबे रितु वीरेन्द्र तिवारी आदि के साथ समस्त महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजन को सफल बनाने मे अहम योगदान दिया जा रहा है।
