दुर्ग से हटिया के बीच द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा, भाटापारावासियों को मिला फायदा

भाटापारा। राष्ट्रीय त्यौहारो एवं रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य 9 फेरों के लिए 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया के लिए द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रैन की सुविधा चालू हो गई है, इस ट्रेन के चालू होने से भाटापारा वासियो को रांची हटिया जाने के लिए सीधी ट्रैन की सुविधा मिल गई है जिससे नागरिको में हर्ष व्याप्त है।
कुल 9 फेरो के लिए चालू हुई यह पूजा स्पेशल ट्रैन प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से हटिया के लिए दिनांक 08 अक्टूबर2021 से 05 नवम्बर, 2021 तक 08186 नंबर के साथ चलेगी । यह ट्रेन दुर्ग से रात 7 बजकर 35 मिनट को रवाना होगी तथा रात 9 बजकर 13 मिनट को भाटापारा पहुँचेगी एवम बिलासपुर, चम्पा,रायगढ़,झारसुगड़ा,राउरकेला होते हुए दूसरे दिन सुबह 6 बजकर 45 मिनट को हटिया पहुचेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन हटिया से दुर्ग के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 04 नवम्बर, 2021 तक 08185 नंबर के साथ चलेगी । यह ट्रेन हटिया से रात 8 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी तथा दूसरे दिन सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर भाटापारा आएगी व 6 बजकर 45 मिनट पर दुर्ग पहुँचेगी।इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 05 सामान्य, 01 एसी टू एवं 04 स्लीपर सहित कुल 12 कोच रहेगे । हटिया रांची के लिए स्पेशल ट्रेन चालू होने से अंचल के व्यापारियों सहित नागरिको ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए रेल प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply