21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए गुरूकुल के छात्र रवाना

भाटापारा। संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभाग, रायपुर द्वारा वर्ष 2021-22 हेतु गुरूकुल विद्यालय, भाटापारा के 12 छात्रों का चयन रोलबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता दिनांक 07/10/2021 से 10/10/2021 तक रायगढ़ में आयोजित है। गुरूकुल विद्यालय की ओर से इस प्रतियोगिता में अभिनय शर्मा, विशाल गिरि, दिव्यांश जोशी, पोषण साहू, विवेक श्रीवास, रोशनी साहू, फेबा एलिज़ा जॉन, सानिया मसीह, यश सिका,सैम मसीह और तुषार पाण्डे भाग ले रहे हैं। छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए विद्यालय के खेल शिक्षक डेनियल बारिक कोच के रूप में उनके साथ होंगे। डेनियल बारिक एक अनुभवी खेल शिक्षक होने के साथ-साथ कई बार रोलबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। हम विश्वास करते हैं कि इस बार भी हमारे खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। छात्रों का रोलबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर संपूर्ण विद्यालय सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करता है और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply