रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है. इसमें बड़ी खबर ये है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने निगम मंडल आयोग में जगह पाने वाले नेताओं की छुट्टी कर दी गई है. शैलेश नितिन त्रिवेदी की छुट्टी कर दी गई है. उनकी जगह सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
उपाध्यक्ष- गिरीश देवांगन की जगह अरूण सिंघानिया, अटल श्रीवास्तव के स्थान पर पीआर खुंटे, भानुप्रताप सिंह के बदले श्रीमती अंबिका मरकाम, श्रीमती पदमा मनहर के स्थान पर श्रीमती वाणी राव।
जनरल सेक्रेटरी- द्वारिका प्रसाद यादव के स्थान पर वासुदेव यादव, उत्तम वासुदेव के बदले अमरजीत सिंह चावला, पंकज शर्मा के स्थान पर श्रीमती सुमित्रा घृतलहरे।
संचार विभाग में शैलेश नितिन त्रिवेदी के स्थान पर सुशील आनंद शुक्ला को प्रभार सौंपा गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष– भिलाई शहर मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामी सुरेंद्र जायसवाल, बिलासपुर शहर विजय पांडे, जांजगीर चांपा राघवेंद्र सिंह।
प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, 4 जिलों के अध्यक्ष बदले- एक व्यक्ति एक पद फार्मूले के तहत निगम-मंडल में नियुक्ति पाने वालों को हटाया गया
