भाटापारा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विश्व शांति यज्ञ प्रारंभ


भाटापारा। श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह पंच बाल्याती दिगंबर जैन मंदिर भाटापारा में 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक श्री 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान विश्व शांति यज्ञ प्रारंभ होने जा रहा है. जैन समाज के विद्वान, ज्योतिषाचार्य ,वास्तु विद, श्री भरत जी शास्त्री इंदौर के मार्गदर्शन में उनके प्रतिष्ठा चार्य में यह कार्यक्रम सानंद संपन्न होगा .श्री भरत जी शास्त्री का आगमन भाटापारा हो चुका है। उन्होंने बतलाया कि यह विश्व शांति यज्ञ पूरे विश्व में जो करोना, डेंगू महामारी का दौर चल रहा है उस महामारी दौर को शांत करने हेतु एवं पूरे विश्व में शांति हेतु सुख शांति हेतु श्री 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान विश्व शांति यज्ञ किया जा रहा है ।इस यज्ञ में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक धार्मिक क्रियाएं पूजा संपन्न होंगी ,एवं दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक शंका समाधान एवं धार्मिक चर्चाएं संपन्न होगी जिसमें समस्त समुदाय के महिला पुरुष सभी आ करके अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। भगवान आदिनाथ को जब मोक्ष की प्राप्ति हुई थी तब सोधर्म इंद्र के द्वारा समोसरण की रचना की गई थी ।उसी रचना का स्वरूप आज मंदिर जी में बनाया गया है। जिसमें आज सुबह घट यात्रा के माध्यम से शुद्ध जल लाकर उसकी मंडप शुद्धि मंत्रोचार के माध्यम से की जाएगी एवं देवों को आव्हान कर कार्य को निर्विघ्न संपन्न करने की अनुमति ली जाएगी ।तत्पश्चात श्री जी की प्रतिमा चारों दिशाओं में समोशरण में विराजमान की जाएगी। रात्रि में महाआरती होगी।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री अभिषेक मोदी ने बताया कि राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा के सानिध्य में यह आयोजन भाटापारा नगर में 2001 में संपन्न हुआ था उसके पश्चात आज 20 वर्ष बाद पुनः या विश्व शांति यज्ञ आयोजन किया जा रहा है। भाटापारा मैं होने वाले विश्व शांति यज्ञ के लिए जैन समाज के सबसे बड़े गुरु आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद भी मंदिर कमेटी को प्राप्त हुआ है। उक्त सभी कार्यक्रम श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कृषि उपज मंडी रोड भाटापारा में संपन्न होगी। उपरोक्त जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक मोदी के द्वारा प्रदत्त की गई है ।आज मंदिर के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन कुमार नितिन सचिन पंकज जतनी गदिया ,सुमन लता प्रकाश अनिल आलोक विनोद अभिषेक अक्षत रवि अभिनव अभिनंदन अरिंजय छोटू आदि अभिलाषा रजनी सुरभि नेहा आर्नव सनाया रिया अनायास मोदी संगीता जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति थे।

Leave a Reply