भाटापारा। उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़,भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना से शासकीय भवनों में पहुच मार्ग निर्माण की स्वीकृति 29/09/2021 प्राप्त हुई है। शासकीय भवनों में पहुच मार्ग निर्माण के लिए 2 करोड़ 15 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत किये गए है..
जिसमे भाटापारा विकसखण्ड में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन धुर्राबांधा पहुच मार्ग 20 लाख, उप स्वस्थ केंद्र टिकुलिया पहुच मार्ग 17 लाख, उपस्वास्थ्य केंद्र भवन तरेंगा पहुच मार्ग 17 लाख, हाई स्कूल भवन बिटकुली पहुच मार्ग 18.60 लाख, हाई स्कूल भवन खपरी (एस) पहुच मार्ग 14 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन खैरा पहुच मार्ग 19.91 लाख, हाई स्कूल भवन कोदवा पहुच मार्ग 14 लाख, आंगन बाड़ी भवन सिंगारपुर पहुच मार्ग 19.80 लाख,मिनी स्टेडियम पहुच मार्ग सिंगारपुर 17 लाख,मिडिल स्कूल भवन दतरेंगी पहुच मार्ग 14.60 लाख ,मिडिल स्कूल भवन सेमहराडीह 10.20 लाख, आयुर्वेदिक औषद्यालय भवन पहुच मार्ग मोपका 16.80 लाख, पंचायत भवन कोदवा पहुच मार्ग 16.80 लाख का कार्य स्वीकृत हुआ है..
इन सभी गांवों में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना से भवनों में पक्का सड़क पहुँच मार्ग निर्माण हेतु कार्य स्वीकृति हुआ है जिससे आने जाने वाले मरीज और पढ़ने वाले बालक बालिका एवं शिक्षकों और पालकों को कीचड़ से मुक्ति मिलेगी विधायक शिवरतन शर्मा ने सभी ग्रामो के मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए करोड़ो रूपये की स्वीकृति दिलाया है जिससे विकास की गंगा भी बह रही है साथ ही बरसात की कीचड़ से राह में चलने वाले को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था वह अब मुक्ति मिल जाएगी,इससे पूर्व भी विधायक की सक्रियता के चलते मल्दी, गोढ़ी(टी),मोपका, धनेली, करहीबाज़ार, रामसागरपारा भाटापारा, शहर थाना भाटापारा, कोलिहा,रोहरा इन स्थानों में सुगम सड़क के कार्य स्वीकृत करवाये गए थे जो पूर्ण हो चुके है और इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।
भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा की अनुशंसा से 02 करोड़15 लाख 71 हजार के सड़क निर्माण कार्य की मिली स्वीकृति
