हर्ष अग्रवाल सीए बने


भाटापारा। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई भुवन लाल अग्रवाल के पोते एवं संजय अग्रवाल तथा राधा अग्रवाल के सुपुत्र हर्ष अग्रवाल ने सीए एवं सीएस दोनों की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। हर्ष अग्रवाल ने दोनों परीक्षा पास करके अपने परिवार एवं अग्रवाल समाज भाटापारा को गौरवान्वित किया है। इसके लिए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद भूषणीया , छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ,अग्रवाल सभा के सचिव महेश भूसानिया, भागवत भूसानिया, नारायण भूषणीया, किशोर भूषणीया, निर्मल बंसल ,रामरतन मूंदड़ा, पत्रकार संतोष अग्रवाल आदि लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply