भाटापारा । पूरे अंचल में तीजा पर्व उत्साह व उमंग के बीच मनाया गया। अधिकांश स्थानों पर कोरोनावायरस संक्रमण के चलते जरूर बहुत सी बेटियां अपने घर नहीं जा सकी, किंतु ससुराल में ही दुगने उत्साह के साथ महिलाओं ने तीज पर्व को मनाया । वैसे वर्तमान में करोना वायरस संक्रमण का प्रभाव कम होने की वजह से लोगों का बहनों का मायका आना जाना लगा रहा। पति की लंबी आयु एवं स्वास्थ्य की कामना के साथ गुरुवार को विवाहिताओं ने हरितालिका व्रत तीज की पूजा अर्चना की इस पर्व को सुहागिन महिलाएं अपने पति के सुख सौभाग्य रक्षा एवं मनोरथ सिद्धि के लिए मनाती है। सुहागिन महिलाएं गुरुवार को उपवास रह कर रात्रि में हरितालिका तीज की कथा का श्रवण करने के बाद पूरे नियम निष्ठा के साथ पूजा अर्चना की और इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान महिलाएं अपने पूरे श्रृंगार में रहती है।पर्व को लेकर भी स्थानीय बाजार में जमकर चहल-पहल रही और लोग पर्व से संबंधित सामग्री फल, मिठाई, कपड़े, सोना-चांदी इत्यादि की खरीददारी करते हुए दिखाई दिए। लेकिन इन सबके बावजूद बाजार में करोना आने के पहले जैसी रौनक दिखाई नहीं दी। सुहागिन महिलाओं ने नियम निष्ठा के साथ निर्जला उपवास रखकर बिना खाये भगवान शिव एवं मां पार्वती की आराधना करते हुए अपने पति के दीर्घायु की कामना की और पूरे विधि विधान के साथ भोलेनाथ मां पार्वती की पूजा की। तीज व्रत को मनाने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि जब मैया पार्वती के पिताजी हिमालय में अपनी पुत्री को महर्षि नारद के समक्ष विष्णु भगवान से विवाह करने की प्रतिज्ञा कर ली तो यह जानकर पार्वती अत्यंत दुखी हो गई और अपने प्राण त्यागने के लिए तत्पर हो गई। इसके पश्चात सखियों ने उन्हें धैर्य दिलाते हुए जंगल की ओर तपस्या करने के लिए ले गई जहां पर पार्वती ने शिव जी को प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या व कठिन तप किया। फलस्वरूप शिव जी प्रसन्न हो गए। यहीं से तीज पर्व मनाने की परंपरा शुरू हुई ।
घर-घर में हुई शिव पार्वती की पूजा
तीज पर्व के अवसर पर घर-घर में अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर शिव पार्वती की आराधना की और पूरी तन्मयता के साथ पूजन आदि करते हुए अंत में आरती की घर-घर में तीज पर्व मनाया गया और शिव पार्वती की आराधना महिलाओं के द्वारा की गई। इस पर्व को शादीशुदा महिलाएं जहां अपने पति की दीर्घायु के लिए मनाती हैं वही कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की लालसा में इस पर्व को पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाती हैं
तीज पर्व उत्साह के साथ मना, घर-घर में हुई शिव पार्वती की पूजा
