भिलाई स्टील प्लांट में आरटीओ का छापा, बिना परमिट के चल रही 12 गाड़ियां जप्त


दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में ​ क्षेत्रीय परिवहन विभाग दुर्ग ने सुबह छापेमारी की है। 12 हल्के चार पहिया वाहनों को जप्त किया गया है। यह सभी वाहन बिना टैक्सी परमिट के चलाए जा रहे थे। बिना दस्तावेज के संयंत्र प्रबंधन द्वारा इन गाड़ियों को रखा जाना भी बड़ी लापरवाही है। इसके पूर्व भी 23 वाहनों को डेढ़ वर्ष पूर्व इसी लापरवाही के कारण जप्त किया गया था।

विदित हो कि आरटीओ ने लंबे समय से वाहनों के फिटनेश, रजिस्ट्रेशन सहित उल्लंघन की शिकायत पर अचानक आज एक्शन लिया है। क्षेत्रीय परिवहन विभाग दुर्ग के उड़नदस्ता प्रभारी निरीक्षक विकास शर्मा के नेतृत्व में टीम के द्वारा आज सुबह मेन गेट में पहुंचकर वाहनों के दस्तावेजों की जांच शुरू की गई । अचानक इस कार्रवाई से भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। शिकायत है कि बीएसपी के अधिकारियों को लाने ले जाने के लिए निजी वाहनों को प्रबंधन के द्वारा हायर किया गया है । परंतु व्यवसायिक उपयोग पर लगाए गए इन वाहनों के मालिकों के द्वारा टैक्सी परमिट परिवहन विभाग से नहीं लिया गया है। के अलावा वाहनों के फिटनेस परमिट एवं रेडियम पट्टी का भी अभाव है। जिसके कारण आज जांच के पश्चात 12 वाहनों को बिना टैक्सी परमिट के वाहन चलाने के कारण जप्त किया गया है। अंदर चलने वाली गाड़ियों की परमिट तक नहीं है। आज जांच के दौरान इसका खुलासा हो गया। जांच में बीएसपी अफसर यह तक नहीं बता पाए कि गाड़ी के दस्तावेज कहां है‌ं? उड़नदस्ता प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि टैक्सी बनाकर उपयोग कर रहे गाड़ियों की जांच कर रहा है। कई गाड़ियों में जरूरी दस्तावेज नहीं मिले हैं। इन वाहनों के पास टैक्सी परमिट एवं फिटनेस परमिट भी नहीं मिला है। जिसके कारण ऐसे वाहनों को जप्त कर लिया गया है। इन वाहनों के मालिकों को विभाग में बुलाया गया है। इस लापरवाही के कारण राज्य शासन को राजस्व का नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए सभी जप्त वाहनों के खिलाफ चलानी व कार्रवाई की जाएगी । आज की कार्यवाही में दुर्ग परिवहन विभाग उड़नदस्ता के उप निरीक्षक संतोष हरिपाल प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक में जे के सिंह अजय पाल यादव अमित जय सिंह विजय ठाकुर सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply