भाटापारा शाखा नहर में आया पानी, ग्राम बोडतरा के किसानों ने फटाका फोड़कर जताई खुशियां, विधायक का जताया आभार

भाटापारा। भाटापारा शाखा नहर में आया पानी ग्राम बोडतरा के किसानों ने फटाका फोड़ विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा के प्रति आभार व्यक्त कर खुशी जताई है, वहीं बारिश कम होने से परेशानी झेल रहे किसानों को समस्या से निजात भी मिली है। विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि शाखा नहर के पानी से क्षेत्रवासियों को किसानी की समस्या का निदान होगा, आने वाले फसल में बोडतरा सहित क्षेत्र के किसानों को पानी मिल सके इसके लिए अधिकारियों के साथ मैंने दौरा कर कार्य मे गति लाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विधायक शर्मा के उपस्थिति में नहर में पानी आने पर ग्राम वाशियो ने पूजा अर्चना की व श्रीफल फोड़कर क्षेत्र की प्रगति समृद्घि के लिए प्रार्थना की। विधायक शर्मा ने बताया खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे में खुशियां झलक रही है। भाटापारा क्षेत्र के किसानों ने पानी की मांग करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा तक समस्या को पहुंचाया था। विधायक शर्मा लगातार अधिकारियों से चर्चा कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने व भाटापारा शाखा नहर से पानी छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद शाखा नहर में गंगरेल से पानी छोड़ा गया। उक्त अवसर पर जिला मंत्री महाबल बघेल,ग्रामीण मंडल महामंत्री पवन वर्मा, निपनिया मंडल महामंत्री देवक साहू, प्रदीप अंनत, रवि वर्मा,आनन्द वर्मा,हरि हर वर्मा, मनी राम ध्रुव, हीरा लाल ध्रुव, राजा वर्मा, रूपेश्वर वर्मा, मोहन साहू, अश्वनी पाल, हेमराज बांधे, धन सिंह सांघे, वैशाखु गोयल, नीलकंठ आडिल,रामेश्वर वर्मा, सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply