एल्डरमैन मुकेश साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि घोष से मुलाकात कर भाटापारा नगर पालिका में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी

भाटापारा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर राजीव भवन पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करके एल्डरमैन मुकेश साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि घोष से मुलाकात कर भाटापारा नगर पालिका के माध्यम से नगर के पूरे 31 वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी । मुकेश साहू ने आगे बताया कि नगर पालिका परिषद भाटापारा में सत्रह करोड़ की लागत से पाइप लाइन का विस्तार, ओपन जीम गार्डन, नाली, सी सी रोड लगभग बारह करोड़ का चल रहा है। कुछ काम पूर्ण भी हो चुके है। एल्डरमैन मुकेश साहू ने कहा कि नगर विकास के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भरपूर सौगात दे रहे हैं। महामंत्री रवि घोष ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता व तक पहुंचाए तथा ईमानदारी पूर्वक कार्य करें जिससे सरकार के प्रति जनता में अच्छा संदेश जाए। महामंत्री ने आश्वस्त किया की विकास के कार्यों में सरकार के द्वारा कोई कमी नहीं होने दी जायेगी।

Leave a Reply