भाटापारा। इन्द्र साव को छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का पुन: प्रदेश उपाघ्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पुनः पिछड़ा वर्ग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के गृह,जेल,लोक निर्माण मंत्री व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ,राष्ट्रीय समन्वयक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी खुर्शीद चौधरी,राष्ट्रीय सह समन्वयक एवं सह प्रभारी दिनेश कुमार की सहमती पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षो की सूची जारी की है जिसमे इन्द्र साव को पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे भारी हर्ष व्याप्त है । इन्द्र साव ने नियुक्ति पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है की पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष की जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर और अधिक मेहनत,लगन एवं ईमानदारी से कार्य करने की इच्छा जाहिर किया। उन्होने कहा की संगठन को मजबूत करने के साथ साथ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया जायेगा ।
इन्द्र साव छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का पुन: प्रदेश बने
