भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में बिजली मूल्य वृद्धि और बिजली कटौती के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग का घेराव किया। भाटापारा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बिजली तिराहा चौक (पानी टंकी) के पास धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के बाद राज्यपाल के नाम नायाब तहसीलदार भाटापारा कावेरी मुखर्जी को ज्ञापन भी दिया।
भाजपा विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने धरना प्रदर्शन के दौरान आम जनता को संबोधित किया। विधायक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले जनता से किए गए वायदे को पूरा नहीं कर रही है जनता से छल कर झूठे वायदें कर सरकार तो बन गयी। लेकिन बीते ढाई सालों में किसी भी वादे पर अमल नहीं किया गया।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि बिजली बिल हाफ किए जाने की घोषणा के बाद भी बिजली बिल कम नहीं किया गया। उल्टा बिजली दरों में वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ी जा रही है। बिजली दरों में की गई वृद्धि को यदि सरकार वापस नहीं लेती है तो भारतीय जनता पार्टी निरंतर संघर्ष करेगी। कोरोना काल के कारण वैसे भी जनता की आर्थिक हालत पस्त है।
उन्होने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है जनता को परेशान होना पड़ा है,बिजली पानी, सड़क आदि के मुद्दे पर सरकार असफल रही है। जिस प्रदेश में बिजली, सड़क, पानी व्यवस्था ध्वस्त हो जाय वह प्रदेश कभी विकसित नहीं हो सकता।
शिवरतन शर्मा ने मंच के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के साथ जो भेदभाव कर रही है। बिजली उत्पादन में सरप्लस है बावजूद इसके महंगी बिजली प्रदेश की जनता को दी जा रही है। सरकार ने सिर्फ एक काम किया..वह काम कर्ज में प्रदेश को डुबाना है। भूपेश बघेल सरकार ने 36 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लिया है। लेकिन कहीं भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। कांग्रेस सरकार को जन सरोकार से कोई मतलब नहीं है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु (गोलू), पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जिला मंत्री महाबल बघेल, मोहन बांधे,योगेश अनन्त,गोपाल देवांगन, आशिष जायसवाल, पुरुषोत्तम यदु, डब्लू ठाकुर,केजुराम बघेल,आशिष टोडर, सुरेश मिश्रा, नंदकिशोर अग्रवाल, धनेश मंधान,परश देवांगन, पवन वर्मा,आनंद यादव,राजा शर्मा,चंद्रमणि तिवारी,घनश्याम आर्य, प्यारे रजक वर्मा, खगेंद्र यादव,सुरेश वर्मा,सतीश सोनी, कमलेश साहू,कुंजराम कोशले,रवि वर्मा,गोविंद पटेल,उमाशंकर वर्मा,देवेन्द्र साहू,डा रामेश्वर,राजेश छाबड़िया,अनिल चेलक,विजय यादव,अविनाश शर्मा जांगड़े, मोंटू ध्रुव,प्रदीप अनन्त,रवि आडिल,प्रेम चौबे, शिवम गुप्ता,मुकेस साहू,ब्रिज जांगडे,माखन महलांगे, नीरा साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
