अमन सिंह की याचिका पर नोटिस, अगली सुनवाई 25 को

बिलासपुर। एसीबी और ईओडब्ल्यू द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज प्रकरण को प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है जिसमें सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
मालूम हो कि इस मामले में पूर्व प्रमुख सचिव की पत्नी भी आरोपी है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्यवाही की गई जबकि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला ही नहीं बनता है।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एसीबी व ईओडब्ल्यू ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। अमन सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जांच एजेंसियों की कार्रवाई को चुनौती दी है। यास्मीन के बैंक अकाउंट सहित अन्य खातों को सील कर दिया गया है। बैंक में आहरित राशि का हिसाब किया जा रहा है। यास्मीन सिंह ने भी अपने खिलाफ चल रहे मामले को खत्म करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके पूर्व कोर्ट ने उनकी याचिका पर एसीबी व ईओडब्ल्यू की जांच पर रोक लगा दी थी।
मामले में सुनवाई की अगली तारीख 25 अगस्त तय किया गया है।

Leave a Reply